MP RIVERS: COMPLETE LIST OF MP RIVERS WITH DETAIL FROM ORIGIN TO END

मध्य प्रदेश एक कृषि प्रधान राज्य है | मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था में समुचित विकास में नदियां प्रमुख भूमिका निभाती है |  सिंचाई के साथ-साथ विद्युत उत्पादन में भी नदियों का महत्वपूर्ण योगदान है |  मध्य प्रदेश में पत्थर एवं पहाड़ी क्षेत्र के अधिकतम होने के कारण या यहाँ कई नदियों का उद्गम होता है |  जिस कारण मध्य प्रदेश को नदियों MP RIVERS को मायका कहा जाता है |  मध्य प्रदेश के नदिया के प्रकृति प्रायद्वीपीय प्रकार की होती है मध्य प्रदेश में 207 छोटी – बड़ी नदियां प्रवाहित होती है | 

इस लेख में, मध्य प्रदेश की नदियों की विस्तृत व्याख्या की गई है और महत्वपूर्ण तथ्यों की सूची भी प्रस्तुत की गई है ताकि आपकी तैयारी में सहायक हो। यह MPPCS परीक्षाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि ऐसे विषयों पर प्रश्न अच्छी संख्या में पूछे जाते हैं और इस प्रकार के विषयों पर प्रभुत्व होना महत्वपूर्ण है।

नदियों को सभ्यता का पालन कहा जाता है नदियां आदिकाल से मानव के जीविकोपाजन  का साधन बनी है विश्व की अनेक संस्कृति का जन्म भी नदियों के किनारे हुआ है इसलिए इसे सभ्यता का पालन कहा जाता है

MP RIVER MAP
MP RIVERS MAP

Table of Contents

नर्मदा नदी | NARMADA RIVER

NARMADA RIVER MP
NARMADA RIVER MP
  • उदगम:  नर्मदा नदी अनूपपुर जिले मैं निकल पर्वत श्रेणी की अमरकंटक पहाड़ी पर स्थित नर्मदा कुंड से निकलती है
  • मुहाना: नर्मदा नदी मध्य प्रदेश ,महाराष्ट्र ,गुजरात से होते हुए खम्भात की खाड़ी में जाकर गिर जाती है
  • लम्बाई: कुल लंबाई 1312 किलोमीटर है मध्य प्रदेश में लंबाई 1077 किलोमीटर है
  • अपवाह क्षेत्र: 87% भाग मध्य प्रदेश 11% गुजरात और 2% महाराष्ट्र राज्य में है
  • नर्मदा अपवाह तंत्र: MP का दूसरा सबसे बड़ा अपवाह तंत्र है 85930 वर्ग km क्षेत्र मपर विस्तृत है 
  • नर्मदा नदी का सम्पूर्ण अपवाह तंत्र वृक्ष नुमा प्रणाली (Dendritic pattern ) का है | 
  • अन्य नाम: रेवा , सोम देवी , मेकलसूता, सोमदेवी, शिवन्या, शिवपुत्री ,निबुद्धा कावेरी (ओम्कारेश्वर में पहाड़ है ) व  भूगोलविद टॉलमी ने नमो दास कहा | 
  • भ्रंश  घाटी में प्रभावित होने के कारण नर्मदा नदी में अवसादों का अभाव  है जिसके कारण यह अपने मुहाने पर डेल्टा का निर्माण न करके 27 किलोमीटर लंबी ज्वारनदमुख (Estuary ) का निर्माण करती है अरब सागर में गिरने वाली यह नदी प्रदीप भारत की सबसे लंबी नदी है 
  • नर्मदा नदी को 2017 में जीवित नदी का दर्जा दिया गया 
  • नर्मदा नदी को भारत की ह्रदय रेखा ,व मध्य प्रदेश की जीवन रेखा कहा जाता है | 
  • नर्मदा नदी को भारत की ह्रदय रेखा ,व मध्य प्रदेश की जीवन रेखा कहा जाता है | 
  • नर्मदा नदी को खुशी की नदी  River of Pleasure भी कहा जाता है 
  • राजकीय मछली महाशीर नर्मदा नदी में ही पायी जाती है 
  • नर्मदा नदी का वाहन मगरमच्छ है 
  • नर्मदा नदी भारत की 5 वी सबसे बड़ी नदी है 
  • गुजरात में नर्मदा नदी पर दुनिया का सबसे ऊंची सरदार पटेल प्रतिमा (Statue of Unity) जिसकी ऊंचाई 182 मीटर है जिसका अनावरण 31 october 2018 को किया गया जिसके वास्तुकार राम सुतार है 

नर्मदा नदी की सहायक नदियां

नर्मदा नदी की कुल 41 सहायक नदियां है जिसमें 22 बाई तरफ से वह 19 दाएं तरफ से आकर नर्मदा नदी में मिलती है

दाएं तरफ से नदियाँबाईं तरफ से नदियाँ
हिरण, बारनाथावर, बंजर, शेर, शक्कर, तवा, सुक्ता, कुंडा, गोई, कोई
कोलार, मान, हथिनी

नर्मदा नदी पर प्रमुख जलप्रपात 

नदीप्रमुख जलप्रपातस्थान
नर्मदाकपिलधारा, दुग्ध धारा, दुर्गधारा, शंभू धारा, लक्ष्मण धारा, पंच धाराअमरकंटक, अनूपपुर जिले
नर्मदाधुआंधार जलप्रपातभेड़ाघाट, जबलपुर
नर्मदामांधाता व दर्दी जलप्रपातखंडवा
नर्मदासहस्त्र धारा जलप्रपातमहेश्वर, खरगोन
नर्मदाजारवानी जलप्रपातगुजरात

नर्मदा नदी पर प्रमुख परियोजनाएं  

परियोजनास्थान
थावर मंडल
अवंती बाई जबलपुर
इंदिरा सागर खंडवा
देजल देवड़ा खरगोन
महेश्वर खरगोन
मानधार 
लोअर गोई बड़वानी
सरदार सरोवर गुजरात

नर्मदा नदी पर प्रमुख घाट

  • गौरी घाट जबलपुर इस घाट पर 24 फरवरी 2020 को मध्य प्रदेश गोकुंभ का आयोजन किया गया था
  • सेठानी घाट होशंगाबाद
  • बरमान का घाट करेली तहसील नरसिंहपुर यहां मकर संक्रांति पर 13 दिनों के लिए बर्मन का मेला आयोजित किया जाता है
  • महेश्वर घाट खरगोन इसका निर्माण देवी अहिल्या ने करवाया था यह मध्य प्रदेश का सबसे लंबा नदी घाट है

नर्मदा नदी मध्य प्रदेश में 16 जिलों से प्रभावित होती है जिसकी सूची इस प्रकार है

S.No जिला
1.अनूपपुर
2.डिंडोरी
3.मंडला
4.सिवनी
5.जबलपुर
6.नरसिंहपुर
7.खरगोन
8.होशंगाबाद
9.सीहोर
10.हरदा
11.देवास
12.खंडवा
13.बड़वानी
14.धर
15.अलीराजपुर
16.खरगोन

नर्मदा नदी से संबंधित पुस्तक  व उनके  लेखक 

पुस्तकलेखक
सौंदर्य की नदी नर्मदाअमृतलाल बेगड़
अमृतस्य नर्मदाअमृतलाल बेगड़
तीरे तीरे नर्मदाअमृतलाल बेगड़
नर्मदा तुम कितनी सुंदर होअमृतलाल बेगड़
नर्मदा समग्रस्व अनिल माधव दवे
जंगल रहे ताकि नर्मदा बहेपंकज श्रीवास्तव
अथ नदी कथाश्री कृष्ण देवसरे
नर्मदा रिवर ऑफ़ ब्यूटीअमृतलाल बेगड़
द नर्मदा रिवर ऑफ़ जॉयअमृतलाल बेगड़
नर्मदा हर हर नर्मदेश्री सुहास लिमये
नर्मदा परिक्रमापंडित राम प्रसाद पाठक
नर्मदा की धारा सेशिवकुमार तिवारी व गोविंद प्रसाद मिश्रा
संस्कृति – स्त्रोतस्विनी नर्मदाडॉ अयोध्या प्रसाद द्विवेदी
पानी उत्तर गयाश्री के एस तिवारी

नमामि  देवी नर्मदे यात्रा 

  • उद्देश्य: नर्मदा नदी के प्रदुषण को रोकना , जल संरक्षण व शुद्धिकरण करना 
  • प्रारम्भ: 11 December  2016 
  • समाप्त: 15 May 2017
  • नमामि देवी नर्मदे यात्रा का शुभारंभ अमरकंटक से किया गया 
  • इस  यात्रा में कुल 148 दिनों तक लगभग 16 जिलों में 3350 किलोमीटर की दूरी तय की गयी

चंबल नदी | CHAMBAL RIVER

CHAMBAL RIVER MP
CHAMBAL RIVER MP
  • उदगम: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के स्थित महू के निकट विंध्य श्रेणी की जानापाव पहाड़ी के वांग्चू पॉइंट  से निकलती है 
  • लम्बाई: 965 किलोमीटर कुल लम्बाई 
  • मध्य प्रदेश में लम्बाई 325 किलोमीटर 
  • मुहाना: उत्तर पूर्व से पूर्व दिशा में क्रमशः उज्जैन, शिवपुरी, भिंड एवं मुरैना जिलों में प्रभावित होते हुए इटावा (उत्तर प्रदेश)  के समीप यमुना नदी में मिली जाती है
  • अपवाह क्षेत्र : 43200 वर्ग km 
  • चंबल नदी मध्य प्रदेश और राजस्थान के मध्य प्राकृतिक सीमा बनाती है
  • मध्य प्रदेश के दूसरे सबसे बड़ी नदी है
  • चम्बल नदी को पश्चिमी मध्य प्रदेश की जीवन रेखा भी कहा जाता है 
  • सहायक नदी : शिप्रा , सिवना , कालीसिंध , पार्वती , कुनो , बनास , सिप नदी है | 
  • अन्य नाम : चर्मवती , धर्मावती , कामधेनु , रतिदेव की कीर्ति भी कहा जाता है 
  • चम्बल नदी में ही डॉल्फिन संरक्षण किया जाता है 
  • चंबल नदी अवनालिका अपरदन अथवा बीहड़  रिवाइंडलैंड का निर्माण करती है
  • मध्य प्रदेश के  बीहड़  प्रभावित जिले शिवपुर, मुरैना, भिंड है 
  • चम्बल नदी पर चंबल घड़ियाल देवरी घड़ियाल केंद्र मुरैना में स्थित है
  • चंबल नदी का पुराना नाम शर्मावती व कामधेनु है
  • बनास , सिप व चम्बल नदी  रामेश्वर त्रिवेणी संगम का निर्माण राजिस्थान में  करती है 

चम्बल नदी की प्रमुख परियोजना

परियोजनास्थान
गांधी सागर मंदसौरमध्य प्रदेश
राणा प्रताप सागरचित्तौड़गढ़, राजस्थान
जवाहर सागरकोटा, राजस्थान

 चम्बल नदी पर प्रमुख जलप्रपात 

जलप्रपातस्थान
चूलिया जलप्रपातभेसरोड़गढ़  कोटा, राजस्थान
शीतला माता जलप्रपातइंदौर
झाडीदाह जलप्रपातइंदौर
पातालपानी जलप्रपातइंदौर

चम्बल नदी पर बसे शहर 

शहरनदी
महूचम्बल
रतलामचम्बल
शिवपुरीचम्बल
नागदाचम्बल
चित्तौड़गढ़चम्बल
कोटाचम्बल
इटावाचम्बल
मुरैनाचम्बल
यह भी पढ़े: MP TIGER RESERVE

यह भी पढ़े: TRIBAL PERSONALITIES OF MP

बेतवा नदी | MP RIVERS BETWA

BETWA RIVER MP
BETWA RIVER MP
  • उदगम:विन्ध्याचल पर्वत श्रेणी में मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के कुमरा  गांव से निकलती है
  • मुहाना: यह उत्तर पूर्वी दिशा में प्रभावित होते हुए हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) के समय यमुना नदी में मिल जाती है
  • लम्बाई: 590 किलोमीटर 
  • मध्य प्रदेश में 232 किलोमीटर 
  • अन्य नाम: बेत्रवती , शिव की पुत्री , वेस , विंध्याटवी 
  • जलग्रहण क्षेत्र: 43895 वर्ग km जिसमे 30217 वर्ग km मध्य प्रदेश में है
  • सहायक नदी: बिना ,धसान व जमनी है 
  • बेतवा नदी को प्रदुषण के आधार पर मध्य प्रदेश की गंगा कहा जाता है 
  • बेतवा नदी के किनारे स्थित शहर – विदिशा , भोजपुर , साँची , चंदेरी व ओरछा है 
  • ओरछा में बेतवा नदी को सतधारा  के नाम से जाना जाता है 
  • बेतवा नदी मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश की सिमा बनती है 
  • देवगढ़ इसी नदी के किनारे स्थित है , जिसे बेतवा का आइसलैंड कहा जाता है 

बेतवा नदी के प्रमुख परियोजना 

                परियोजनास्थान
सम्राट अशोक परियोजनाहलाली, विदिशा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश
राजघाट (रानी लक्ष्मीबाई) परियोजनामध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश
माताटीला परियोजनामध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश
परीछा परियोजनाउत्तर प्रदेश

ताप्ती नदी | TAPTI RIVER

TAPTI RIVER MP
TAPTI RIVER MP
  • उदगम: ताप्ती नदी का उद्गम  बैतूल जिले के मुलताई से हुआ है
  • मुहाना: ताप्ती नदी मध्य प्रदेश महाराष्ट्र गुजरात होकर खंभात की खाड़ी में गिर जाती है
  • लम्बाई: 724 किलोमीटर
  • सहायक नदी: पूर्णा , गिरना , बोरी , अमरावती , अरुणा 
  • अन्य नाम: सूर्यपुत्री , सुरसुता , तापी 
  • ताप्ती नदी पर ककरा पारा तथा उकाई परियोजना भी स्थित है 
  • ब्रिटिश कल में ताप्ती नदी पर स्वाली बंदरगाह का निर्माण भी किया था 
  • ताप्ती नदी पर 7 पुराणिक कुण्ड (सूर्य , ताप्ती, शनि, धर्म, नारद, नागबाबा,एवं पाप ) स्थित है 
  • ताप्ती नदी भी नर्मदा नदी की तरह एश्चुरी का निर्माण करती है 
  • ताप्ती नदी क किनारे स्थित शहर: बैतूल, मुलताई, बुरहानपुर, भुसावल, नेपानगर, तथा सूरत है 
  • सर्वाधिक मिट्टी के टापू (MUD IS LAND ) ताप्ती नदी में पाए जाते है 
  • ताप्ती नदी नर्मदा नदी के सामानांतर सतपुड़ा पर्वत व अजंता पर्वत के मध्य प्रवाहित होती है 

सोन नदी | SON RIVER 

SON RIVER MP
SON RIVER MP
  • उदगम: मध्य प्रदेश के अनुपपुर  जिले में स्थित अमरकंटक पहाड़ में स्थित मेकल  निकाल श्रेणी से निकलती है
  • मुहाना: यह नदी मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश से होकर बिहार में पटना के निकट गंगा में मिल जाती है
  • लंबाई: 780 किलोमीटर
  • सहायक नदी: जोजिला, जरवाही, बनास, गोपद, रिहन्द 
  • अन्य नाम: हिरण्य वाह, शॉन , सोनभद्र  सुवर्ण और सोनपालिका
  • बाल्मीकि रामायण में सोन नदी को सुभागदी कहा गया है
  • वर्षा ऋतु में सोन नदी में आकाश में तथा विनाशकारी बाढ़ आ जाती है
  • हर्ष के दरबारी कवी  बाणभट्ट इसी नदी के किनारे रहते थे
  • इसी नदी पर डेहरी ऑन सोन बिहार में भारत का दूसरा सबसे लंबा रेलवे पुल नेहरू सेतु स्थित है

सोन नदी के प्रमुख बांध व परियोजनाएं

  1. बाणसागर परियोजना देवलोद शहडोल में स्थित है | यहां मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश की संयुक्त परियोजनाएं
  2. सोन नदी की सहायक नदी पर स्थित गोविंदबल्लभ पंत परियोजना उत्तर प्रदेश में संचालित है

सिंध नदी | SINDH RIVER 

SINDH RIVER MP
  • उदगम:सिंधु नदी का उद्गम लटेरी तहसील सिरोंज के समीप विदिशा से होता है
  • मुहाना: सिंधु नदी उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में यमुना में मिल जाती है
  • लंबाई: 470 किलोमीटर
  • सहायक नदियां: ताहुज ,कुवारी ,माहुर  
  • यह नदी पालपुर कुनो अभ्यारण में बहती है 
  • सिंधु नदी की प्रमुख परियोजना
  • मणीखेड़ी  (मोहिनी सागर) परियोजना शिवपुरी 
  • गोपी कृष्ण बांध  चोपन नदी गुना

यह भी पढ़े: MP TRIBES

यह भी पढ़े: FOLK DANCE OF MP

केन नदी | KEN RIVER 

KEN RIVER MP
KEN RIVER MP
  • उदगम: केन  नदी का उद्गम कैमूर पहाड़ी कटनी जिले में होता है
  • मुहाना: यह उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में यमुना में मिल जाती है 
  • लम्बाई: 427 किलोमीटर 
  • मध्य प्रदेश में लम्बाई (292 किलोमीटर )
  • सहायक नदी: सोनार, बेवस ,मीरहसन ,कटनी एवं उर्मिल 

केन नदी की प्रमुख परियोजना 

परियोजनास्थान
गंगो परियोजनापन्ना, छतरपुर
उर्मिल परियोजनाछतरपुर

केन नदी पर प्रमुख जलप्रपात

नदीप्रमुख जलप्रपातजिला
केनगाथा, पांडवपन्ना
केनस्नेहछतरपुर

माही नदी | MAHI RIVER 

MAHI RIVER MP
MAHI RIVER MP
  • उद्गम: मध्य प्रदेश के धार जिले की सरदारपुर तहसील के मिंडा  गांव से होता है
  • मुहाना: यह नदी मध्य प्रदेश गुजरात व राजस्थान से होकर खंभात की खाड़ी में जाकर गिर जाती है
  • लंबाई: 583 किलोमीटर 
  • सहायक नदी: सोम ,चाप , बनास व जाखम 
  • माही नदी कर्क रेखा को दो बार काटती है
  • माही नदी को आदिवासियों की गंगा भी कहा जाता है

माही नदी प्रमुख परियोजना

परियोजनास्थान
जमनालाल बजाज परियोजनाराजस्थान
कडाना बांध परियोजनागुजरात

शिप्रा नदी | SHIPRA RIVER

SHIPRA RIVER MP
SHIPRA RIVER MP
  • उदगम: शिप्रा नदी का उद्गम इंदौर जिले में स्थित काकरी – बरडी  पहाड़ी से होता है
  • लम्बाई: 195 किलोमीटर 
  • शिप्रा नदी को मालवा की गंगा भी कहा जाता है
  • उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर इसी नदी के तट पर है
  • समुद्र मंथन के बाद14 रतन का बंटवाराशिप्रा नदी में ही किया गया था
  • नर्मदा शिप्रा लिंक परियोजना मध्य प्रदेश की दूसरी नदी जोड़ी परियोजना है

Leave a Comment